गणतंत्र दिवस
-------------
जन्म से दो वर्षों तक शिशु
न हो कुपोषण का शिकार
स्वस्थ रहे जच्चा बच्चा
जब मिले पौष्टिक आहार
कर्त्तव्य परम पुनीत हमारा
मिल ऐसी नीति बनायें
स्वस्थ तन स्वस्थ मन से
भारत महान बनायें
आओ सब मिल
गणतंत्र दिवस मनाएं
शिक्षा नीति भई पुरानी
छोडें अंग्रेजो की गुलामी
नैतिक शिक्षा की दरकार
बंद हो शिक्षा का व्यापार
सुशिक्षित समाज बनायें
स्वस्थ तन स्वस्थ मन से
भारत महान बनायें
आओ सब मिल
गणतंत्र दिवस मनाएं
भूख गरीबी भ्रष्टाचार
पग पग होए अनाचार
रिश्ते नाते धूल धूसरित
काल नाग हुए अवतरित
कृष्ण बन इन्हें नथायें
स्वस्थ तन स्वस्थ मन से
भारत महान बनायें
आओ सब मिल
गणतंत्र दिवस मनाएं
न भाषा धर्म जाति का बंधन
क्रास कृपाण तिलक चन्दन
होली ईद दिवाली त्यौहार
हो केवल मानवता व्यवहार
ऐसे हम संस्कार जगाएं
स्वस्थ तन स्वस्थ मन से
भारत महान बनायें
आओ सब मिल
गणतंत्र दिवस मनाएं
प्रदीप कुमार सिंह कुशवाहा
२३-१-२०१३
भारत महान बनायें
आओ सब मिल
गणतंत्र दिवस मनाएं
प्रदीप कुमार सिंह कुशवाहा
२३-१-२०१३
No comments:
Post a Comment